बिहार के कई हिस्सों में बारिश के आसार

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं तथा बारिश के आसार हैं।

राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 12.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493