पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद तापमन में गिरावट दर्ज की गई है।
पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का षुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 13 मिलीमीटर जबकि पूर्णिया में 55.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath