बिहार के चित्रकार की दिल्ली में एकल प्रदर्शनी

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बिहार के चित्रकार संतोष कुमार साहनी की 10 दिवसीय एकल चित्र प्रदर्शनी नई दिल्ली के त्रिवेणी आर्ट गैलरी, त्रिवेणी कला संगम में शुरू हुई। प्रदर्शनी में चित्रकार के कुल 18 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

भाजपा के अरुणाचल प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी शोभा उपाध्याय ने इस चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार के दरभंगा के चित्रकार संतोष कुमार सहनी ने कहा, “मैं अपनी पेंटिंग्स के द्वारा यह समझाने की कोशिश करता हं कि जीवन में जल का कितना महत्व है।”

सहनी ने कहा, “किसी ने सच ही कहा है, जल ही जीवन है। जल में और जल के बाहर अनेक प्राणी हैं। आज के आधुनिक संसार में जल एक बहुत बड़ी समस्या है। मेरे पेंटिंग्स का विषयवस्तु है, जल, जलपरी, नैया, नाविक, प्राणी, आकाशगंगा, मछलियों इत्यादि। जल के बिना जीवन असंभव है, ठीक उसी तरह कला के बिना मनुष्य जीवन पशु के सामान है। हमारे भावनाओं की सुंदरता रूप कला में दिखता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493