बिहार के जंगली इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद

गया, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में अति नक्सल प्रभावित गया जिले के छकरबंदा थाना के एक जंगली इलाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल ने तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

छकरबंदा के थाना प्रभारी पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान ढकपहाड़ी जंगल स्थित एक गुफा से छह बंदूक, एक राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, पांच गोली, लैश आईईडी, वॉकी-टॉकी, नक्सली वर्दी के अलावा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के तार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर से किसी नक्सली को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493