पटना, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गया का बुधवर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। अगले तीन-चार दिनों में हवा के रुख में बदलाव के बाद तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
केन्द्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, गया का 29.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath