बिहार के तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। यहां शुक्रवार को भी मौसम साफ है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तथा गया और पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है तापमान में वृद्धि के बाद लोग अब गर्मी का अहसास करने लगे हैं।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। यहां का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493