पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। हालांकि, इस बीच तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा परंतु कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पुरवा हवा चलेगी, जिससे तीखी धूप से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान अगले दो-चार दिनों तक तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
राज्य के अन्य शहरों, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, भागलपुर का 23 डिग्री और पूर्णिया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath