बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकमनाएं दी

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों व देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल मलिक ने नववर्ष के शुभकामना संदेश में कहा है, “नववर्ष में सबके जीवन और समाज में सुख, शांति, समृद्घि एवं सौहार्द का ऐसा वातावरण बना रहे जिससे राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और न्यायमूलक प्रगति सुदृढ़ हो।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साल में बिहार सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2018 समस्त बिहार और देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्घि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।

उन्होंने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आवाहन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित सभी अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी राज्य की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493