पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “छठ पर्व से हमें आत्मिक शुद्घि, साधना, सदआचरण, त्याग, तपस्या और स्वच्छता की प्रेरणा मिलती है।”
उन्होंने राज्यवासियों से लोक-आस्था के इस पवित्र व्रत-त्योहार को बंधुता और सद्भावनापूर्वक मनाने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने छठ पर्व के अवसर पर सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके आनंदमय और उल्लासपूर्ण जीवन की कामना की।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्घि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं।”
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्घि, शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की तथा राज्य वासियों से अपील की कि वे इस महापर्व को मिलजुल कर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं।
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय सूयरेपासना का पर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया।
dharmpath.com dharmpath