बिहार के वाल्मीकिनगर सफारी में अब 28 बाघ

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में बाघों की संख्या 22 से बढ़कर 28 हो गई है।

वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के सहायक निदेशक नंदकिशोर के अनुसार वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में वर्तमान समय में बाघों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। एक वर्ष पूर्व यहां 22 बाघ पाए गए थे।

उन्होंने बाघों की संख्या में वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की इसमें काफी मदद मिली है। 899़ 38 वर्ग किलोमीटर में फैले इस परियोजना क्षेत्र में बाघों पर नजर रखने के लिए 126 कैमरे लगाए गए हैं।

एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि एक महीने के बाद इस क्षेत्र में 500 कैमरे लगाए जाने की योजना है। वाल्मीकिनगर परियोजना क्षेत्र में ग्रास लैंड डेवलपमेंट का काम हुआ है तथा बाघ के संरक्षण के लिए कई कार्य किए गए हैं। स्थानीय 400 युवकों को गश्त के लिए लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि देश में पिछले चार वर्षो में बाघों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में वर्ष 2010 में बाघों की कुल संख्या जहां 1706 थी, वहीं 2014 में यह संख्या बढ़कर 2226 हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493