बिहार के 5 शहरों में स्थापित होंगे वायु गुणवत्ता केंद्र : सुशील मोदी

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि राज्य के पांच शहरों में वायु गुणवत्ता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में बिहार के भी तीन शहर पटना, गया और मुजफ्फरपुर शामिल हैं, जिसे सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है।

वन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय का भी दायित्व संभाल रहे मोदी ने यहां पत्रकारों से कहा, “राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को इस साल नवंबर तक 16़ 96 करोड़ रुपये की लागत से पटना के अतिरिक्त मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।”

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पटना के तारामंडल के पास तथा गया एवं मुजफ्फरपुर में एक-एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र कार्यरत हैं।

मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्ययोजना के अंतर्गत देश के 103 शहरों की सूची में बिहार के भी तीन शहरों पटना, गया और मुजफ्फरपुर को शामिल कर केंद्र सरकार बिहार को 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा रही है, जिसे वायु गुणवत्ता अनुश्रवण प्रणाली, तीन मेकेनिकल डस्ट स्वीपिंग मशीनें, पानी के छिड़काव के लिए वाहन व उपकरण, हरित कार्यक्रम, कम्पोस्टिंग इकाई, चार चलित प्रवर्तन इकाई एवं जन जागरूकता संबंधी कार्यो पर खर्च किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493