बिहार : कैदी ने विधायक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की सीतामढ़ी जेल में बंद एक कैदी ने शिवहर के विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कैदी ने पैसा नहीं देने पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने सोमवार को बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के विधायक सरफुद्दीन के मोबाइल फोन पर कॉल कर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम बुरा होने व जान से मारने की धमकी दी गई। विधायक पटना के अलीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं।

विधायक ने तत्काल इसकी सूचना पटना इसकी सूचना पटना एसएसपी को दी।

महाराज ने बताया कि विधायक के बयान के आधार पर रंगदारी मांगने की एक प्राथमिकी पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज की गई और मामले की छानबीन प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच के दौरान जिस फोन नंबर से विधायक को फोन कर रंगदारी की मांग की गई थी, वह फोन नंबर सीतामढ़ी जेल में बंद और मनियारी निवासी गोलू का निकला।

एसएसपी ने बताया कि गोलू के भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही गोलू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गोलू वर्तमान समय में रंगदारी मांगने के आरोप में ही सीतामढ़ी जेल में बंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493