बिहार को लेकर भाजपा की मानसिकता विरोधाभासी : लालू

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकाल को ‘जंगलराज’ कहे जाने पर शुक्रवार को राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को लेकर भाजपा के लोगों की मानसिकता विरोधाभासी है।

लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “आजादी से लेकर 1990 तक हर जगह सिर्फ मुट्ठी भर वर्गो के लोग ही हुआ करते थे। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक रूप से पिछड़े, वंचित, उपेक्षित एवं उत्पीड़ित वर्गो की कहीं कोई भागीदारी नहीं थी। तब इन सामंतियों को हर जगह ‘मंगलराज’ नजर आता था।”

उन्होंने आगे लिखा, “सामाजिक चेतना के बाद वोट की चोट की बदौलत इन वंचित वर्गो के हाथ में सत्ता आने लगी, तब इनको ‘जंगलराज’ दिखने लगा।”

उन्होंने कहा कि 1990 में हम सब मानसिक गुलामी से आजाद हुए, औरों को भी आजाद कराया। खुली हवा में सांस ली। सामंतवाद की जड़ों को हिलाया।

लालू ने लिखा, “जब गरीब अपने देश में स्वच्छंद विचरण करने लगे, निडर होकर सामंतवाद का मुकाबला करने लगे, तो उन्हें जंगलराज लगने लगा। वह ‘जंगलराज’ नहीं ‘मुक्ति का राज’ था।”

ऐसे लोगों तक विकास की किरण पहुंचाने पर बल देते हुए लालू ने कहा कि उस ‘सामाजिक क्रांति’ के बाद अब ‘आर्थिक क्रांति’ का समय है। उन्होंने कहा कि अब मंडल कमीशन की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करवाना तथा जातिगत जनगणना की रपट जारी करवाकर उसी अनुपात में आरक्षण का दायरा बढ़ाना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493