बिहार : खुशी में चली गोली से बाराती की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला

आरा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात उस वक्त एक शादी समारोह में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब खुशी में चली गोली लगने से एक व्यक्ति की विवाह मंडप में ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी मोहन ओझा की लड़की की शादी के लिए कोईलवर थाना क्षेत्र के मिशट्रोला निवासी दीनबंधु मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात आई हुई थी।

विवाह मंडप में शादी की सभी रस्में खुशी के माहौल में हो रही थीं, तभी वहां खुशी में चली गोली एक बाराती को जा लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

नवादा के थाना प्रभारी नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान सोनी कुमार महतो (32) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर गोली लगी है। गोली किसने चलाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493