बिहार : गांधी जयंती पर याद किए गए बापू , नीतीश ने की पदयात्रा

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गांधी जयंती के मौके पर मंगलवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई लोगों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गांधी जयंती के मौके पर मंगलवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई लोगों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ पदयात्रा की और दावा करते हुए कहा कि राज्य की करीब सभी योजनाएं गांधी के विचारों से प्रभावित रहती हैं। उन्होंने इस मौके पर गांधी के विचारों की प्रतिबद्घता दोहराई।

गांधी मैदान में पदयात्रा के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्रतिबद्घता गांधी के विचारों में प्रारंभ से है। वे गांधी के विचार से काफी प्रभावित हैं और राज्य में उनके विचारों को ही लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रित तरीके से गांधीजी के सिद्घांतों के तहत अपनी योजनाओं को बिहार में चला रही है। उन्होंने कहा कि गांधी का समाज सुधार हो या स्वच्छता अभियान सभी पर सरकार का विशेष जोर है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि यहां से एक समारोह का शुभारंभ हुआ है। यह समारोह दो अक्टूबर 2020 तक, यानी पूरे दो वर्ष तक चलेगा।

इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में पदयात्रा की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधनसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री नंदकिशोर यादव सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493