बिहार : घरेलू विवाद में महिला ने बच्चों सहित कुएं में छलांग लगाई

औरंगाबाद (बिहार), 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने तीन बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। घटना में चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम नगर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी और उसकी पत्नी नीला देवी (35) के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

इसके बाद नीला ने अपने तीनों बच्चों दो बेटों गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (3) और बेटी दुर्गा कुमारी (5) के साथ गांव के एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। चारों की डूबने से मौत हो गई।

मदनपुर के थाना प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुएं से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493