बिहार चुनाव : इंडिया टुडे के सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को इंडिया टुडे और सिसेरो के एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की गई है।

सर्वे के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 117 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी दल को मिलता नजर नहीं आ रहा।

मतदान बाद किए गए सर्वेक्षण में भाजपा गठबंधन को 113 से 127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 111 से 123 सीटें मिलने की संभावना है।

चार से आठ सीटों पर अन्य दलों को जीत मिल सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493