बिहार चुनाव नतीजे मोदी के पतन की शुरुआत : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने रविवार को कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार नरेंद्र मोदी सरकार के पतन की शुरुआत है।

चांडी ने फोन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को विधानसभा चुनाव में उनकी भारी जीत पर बधाई दी।

चांडी की ओर से एक बयान में कहा गया, “मोदी की सांप्रदायिक और विभाजनकारी नीति के जरिये लोगों को बांटने की रणनीति असफल हो गई है। भारतीय लोकतंत्र की खासियत उसकी अनेकता में एकता है। मोदी सरकार अब देश के लिए एक उत्तरदायी है।”

चांडी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाले वाम दलों पर महागठबंधन को समर्थन न करने के लिए निशाना साधा।

चांडी ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम सभी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों के एकीकरण को बल देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493