बिहार चुनाव : राकांपा तीसरे मोर्चे से हुआ अलग

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में ही समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व में बना तीसरा मोर्चा बिखर गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीसरे मोर्चे से नाता तोड़ गुरुवार को अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद तारिक अनवर ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्म्ेालन में तीसरे मोर्चे से राकांपा के अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि तीसरा मोर्चा एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा था, जिसमें सबसे बड़ी पार्टी सपा थी।

अनवर ने कहा, “सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के पक्ष में लहर चलने की बात कह अपरोक्ष रूप से भाजपा के चुनाव में जीत को समर्थन दिया है। राकांपा किसी भी सूरत में भाजपा के साथ जाने वाली पार्टी या गठबंधन के साथ नहीं रह सकती है।” उन्होंने कहा कि पार्टी अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, सपा, राकांपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), समरस समाज पार्टी और समाजवादी जनता दल मिलकर तीसरे मोर्चे के तहत चुनाव मैदान में उतरी थी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के तहत सोमवार को 49 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी सीटों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493