बिहार चुनाव : लालू-पुत्र तेज प्रताप ने पर्चा भरा

हाजीपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को वैशाली जिले के महुआ से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया।

तेज प्रताप ने महुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके पिता लालू, छोटे भाई तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि महुआ का विकास नहीं हुआ है। आज यहां की सड़कों में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि उसमें हाथी भी डूब जाए। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यहां के मतदाता उन्हें जरूर आर्शीवाद देंगे और सेवा का करने का मौका देंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में महुआ से जनता दल (युनाइटेड) के रवींद्र राय ने राजद के जागेश्वर राय को पराजित किया था। जद (यू) से बागी हुए राय इस चुनाव में हिन्दुतानी आवाम मोर्चा (हम) के टिकट पर महुआ से राजग के उम्मीदवार हैं, जबकि जागेश्वर राय समाजवादी पार्टी (सपा) का टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

लालू के दूसरे पुत्र तेजस्वी को राजद ने राघोपुर से पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि राजद का जद (यू) और कांग्रेस से गठबंधन है, जिसे महागठबंधन नाम दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493