बिहार चुनाव : लालू यादव के दोनों बेटे पीछे

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ घंटे की मतगणना के बाद महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्रों से तेज प्रताप एवं तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं।

राघोपुर से भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार राय और महुआ से भाजपा गठबंधन की साझीदार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार रविंद्र राय बढ़त बनाए हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493