बिहार : जद (यू) को 3 बागी विधान पार्षदों की सदस्यता पर एतराज

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) ने विधान परिषद के तीन बागी सदस्यों की सदस्यता खत्म करने के लिए विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को पत्र लिखा है।

पार्टी के मुख्य सचेतक संजय गांधी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह और सम्राट चौधरी के पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधान परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इनकी सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ये तीनों नेता जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के लिए या तो बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं या खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

महाचंद्र प्रसाद सिंह गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र से हम के प्रत्याशी हैं।

इधर, जद (यू) के वरिष्ठ नेता पी़ क़े शाही ने बताया कि चुनाव के पूर्व ही ये तीनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में व्यस्त थे, तभी पार्टी नेतृत्व ने सदस्यता रद्द करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन चुनाव की व्यस्तता के कारण पार्टी द्वारा विधान परिषद के अध्यक्ष को पत्र नहीं भेजा जा सका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493