बिहार : जद (यू) प्रत्याशी का बारबाला संग नृत्य वीडियो वायरल

गया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधनसभा चुनाव को लेकर जहां प्रचार अभियान अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन के एक प्रत्याशी के बारबाला के साथ ठुमके लगाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। एक मिनट से ज्यादा समय के इस वीडियो में प्रत्याशी ने नृत्य कर रही लड़की पर नोट भी लुटाए हैं।

गया जिले के टेकारी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) प्रत्याशी अभय कुशवाहा वीडियो में एक बारबाला के साथ नृत्य करते हुए गिर भी पड़े हैं। वीडियो में कुशवाहा कभी बारबाला के साथ बाहों में बाहें डालकर डांस करते दिख रहे हैं तो कभी रुपये उड़ाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को लेकर पार्टी की ओर से अबतक कोई सफाई नहीं दी गई है। यह वीडियो कब का है, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है, परंतु वीडियो के वायरल होने के बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों द्वारा यह वीडियो सोशल साइटों पर भी पोस्ट किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493