बिहार : जमुई के अगवा 3 युवकों का शव नवादा से बरामद

नवादा, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 24 मई की शाम अगवा किए गए तीनों युवकों के शव बुधवार को बरामद किए।

कौआकोल के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने यहां बताया कि जमुई के सिकंदरा के रहने वाले अगवा किए गए तीनों युवकों का शव कौआकोल के भोरमबाग पहाड़ से बरामद किया गया है। शव देखने से स्पष्ट है कि तीनों की हत्या बेरहमी से धरदार हथियार से की गई है।

पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि तीनों युवकों की हत्या 24 मई को ही कर दी गई थी। पुलिस हालांकि अपहरण और हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।

उल्लेखनीय है कि 24 मई को सिकंदरा के रहने वाले राजकुमार उर्फ पल्लू, जितेंद्र कुमार और विक्की कुमार एक साथ दो बाइकों से कौआकोल से वापस सिकंदरा लौट रहे थे, तभी कहा जा रहा है कि कौआकोल-पकरीबरामा मार्ग पर कगहर मोड़ के पास से इन तीनों का अपहरण कर लिया गया था। बाद में तीनों की हत्या कर दी गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493