बिहार : ट्रक, ऑटो की टक्कर, 3 की मौत

बेगूसराय, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑटो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसराय, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑटो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेघड़ा के थाना प्रभारी महेश दयाल राम ने मंगलवार को बताया कि बलिया से एक तिलक समारोह में भाग लेकर कुछ लोग ऑटो से तेघड़ा लौट रहे थे, उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर गौड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाश शर्मा, चमरू शर्मा और नरेश शर्मा के रूप में हुई है। घायलों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493