बिहार : ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर, 8 की मौत

बेतिया, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक (हाईवा) और पिकअप वैन में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक ही परिवार के 15-16 लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर रामनगर से मठिया गांव जा रहे थे, तभी रामनगर-लौरिया मार्ग पर पकड़ी बरगजवा गांव के समीप पीछे से आ रहे पत्थर से लदे एक हाईवा ने अनियंत्रित होकर वैन में टक्कर मार दी और पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बगहा के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में तीन से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493