बिहार : ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 सैप जवानों की मौत

जमुई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीपुर थाने में तैनात पुलिस बल सुबह क्षेत्र में गश्ती पर निकल रहा था, इसके लिए लक्ष्मीपुर चौक पर सभी जवान एंटी लैंड माइंस पुलिस वाहन पर सवार हो रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही स्पेशल आग्जिलरी पुलिस (सैप) के दो जवानों की मौत हो गई।

लक्ष्मीपुर के थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक जवान भूलन यादव भोजपुर के कुल्हड़िया और जितेंद्र प्रसाद सिंह पटना के दानापुर के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जमुई के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493