दरभंगा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बोलेरो व ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले के सराय गांव के कुछ लोग एक बोलेरो पर सवार होकर दरभंगा के गौसाघाट में लगने वाले पूर्णिमा मेले में भाग लने जा रहे थे, तभी खरथुआ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बोलेरो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमारी देवी और सरस्वती देवी के रूप में की गई है।
dharmpath.com dharmpath