बिहार : ट्रेन से कटकर 3 युवकों की मौत

बेगूसराय, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के लखमिनिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक हादसे में ट्रेन से कट कर तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रेल पटरी पर बैठकर बातें कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, लखमिनिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी के पास तीन युवक रेल पटरी बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसी रेल पटरी पर तेज गति से कामाख्या एक्सप्रेस पहुंच गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बेगूसराय रेल थाना के प्रभारी देवनाथ सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बलिया के मसूरचक गांव निवासी मोहम्मद अहमद, मटिहानी निवासी टुनटुन व राज कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493