बिहार : ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवा और कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सोमवार सुबह भी अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है।

बिहार के भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पटना का 8़1 डिग्री, गया का 8.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभवना नहीं है। दिन में एक-दो बजे के बीच आसमान साफ होगा, हल्की धूप निकलेगी, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण में आद्र्रता के कारण पूरा क्षेत्र कोहरे से ढक जाएगा।”

वहीं, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 16़1 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493