बिहार : डीएसएस कार्यकर्ताओं ने किया भागवत का विरोध

पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को पटना पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव के संगठन धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के कार्यकर्ताओं ने भागवत का विरोध किया और उन्हें काले झंडे दिखाए।

भागवत सोमवार को पटना हवाईअड्डे पहुंचने के तुरंत बाद आरएसएस कार्यालय पहुंचे। यहां डीएसएस कार्यकर्ताओं ने भागवत के विरोध में नारे लगाए और उनके आगमन का विरोध किया। इस दौरान कई डीएसएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 10 से ज्यादा डीएसएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है तथा आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आरएसएस के अनुसार, झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहन भागवत पटना पहुंचे हैं। वह शाम को रेलमार्ग से देवघर के लिए रवाना होंगे।

इसके पूर्व पटना हवाईअड्डे पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व तेजप्रताप ने डीएसएस की घोषणा की थी और कहा था कि आरएसएस का जवाब देने के लिए डीएसएस का गठन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493