बिहार : डीपीओ 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सीतामढ़ी के जिला योजना पदाधिकारी (डीपीओ) ओमप्रकाश को दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि खगड़िया के दिवाकर कुमार पालीवाल ने एकीकृत कार्य योजना (आईएपी) के तहत सीतामढ़ी जिले के विभिन्न स्कूलों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति की थी। इसके एवज में पालीवाल को 40 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है।

राशि भुगतान कराने के लिए डीपीओ ने बतौर रिश्वत दो लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत पालीवाल ने निगरानी ब्यूरो से की थी।

मामले की सत्यता की पुष्टि करने के बाद निगरानी ने पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया था।

तय समय के अनुसार, पालीवाल जैसे ही डीपीओ को रिश्वत के दो लाख रुपये दे रहे थे, धावा दल के अधिकारयों ने डीपीओ को गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493