बिहार : ताड़ पेड़ के विवाद में व्यक्ति की पीटकर हत्या

गया, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में ताड़ी (ताड़ के पेड़ से निकाले जाने वाला पेय पदार्थ) उतारने को लेकर हुए विवाद में सोमवार को कथित रूप से एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

गुरुआ के थाना प्रभारी हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चिलहौर गांव निवासी युगेश चौधरी (45) का उसके चचेरे भाई रामदास चौधरी के साथ ताड़ के पेड़ को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार सुबह युगेश जब ताड़ी उतारने गया तभी रामदास और उसके तीन भाइयों ने मिलकर लाठी, ईंट से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के पुत्र कमलेश चौधरी के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी गुरुआ थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें रामदास व राजबली चौधरी सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493