बिहार : थूक कर चाटने की सजा देने के मामले में 3 गिरफ्तार

बिहारशरीफ , 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला-नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को भरी पंचायत में महिलाओं से चप्पल से पिटाई कराने और जमीन पर थूककर चटवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नूरसराय के थाना प्रभारी राजन मालवीय ने शनिवार को बताया कि अजयपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अजय मांझी को अमानवीय काम कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों-अरूण कुमार, रामवृक्ष प्रसाद और नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मुखिया सहित पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, अजयपुर गांव निवासी अजय मांझी गुरुवार को गांव के ही दबंग देवेन्द्र यादव के घर में बिना दरवाजा खटखटाए प्रवेश कर गया, जिसकी वजह से उसका परिवार नाराज हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि मुखिया दयानंद मांझी ने देवेन्द्र के कहने पर गांव में पंचायत बुलाई और भरी पंचायत में महिलाओं से चप्पल द्वारा पिटाई कराई गई तथा जमीन पर थूक कर उसे चटवाया गया।

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पीड़ित मांझी ने इस मामले में नूरसराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें मुखिया दयानंद मांझी, देवेन्द्र यादव सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493