बिहार : दिनदहाड़े 7़ 50 लाख रुपये की लूट

हाजीपुर, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्ष्ेात्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर एक गैस एजेंसी के मालिक से करीब 7़ 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, तथागत गैस एजेंसी के मालिक सुरेश सिंह अपने एक कर्मचारी के साथ बाइक पर सवार होकर चौहट्टा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में 7़ 50 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। बैंक से कुछ पहले ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागने के क्रम में अपराधियों ने हवा में गोलियां भी चलाईं।

नगर क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक पंकज रावत ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493