गया, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मकान की दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गया जिले में सोमवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मनजाठी गांव निवासी किशोरी साव के मिट्टी के मकान की पिछली दीवार शाम में अचानक गिर गई। दीवार का पिछला हिस्सा गली में होने के कारण वहां खेल रही दो बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सात वर्षीय नीतू कुमारी और छह वर्षीय बबीता कुमारी के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath