मोतिहारी, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक धर्मशाला की छत गिर गई, जिससे 18 श्रद्घालु घायल हो गए।
मोतिहारी, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक धर्मशाला की छत गिर गई, जिससे 18 श्रद्घालु घायल हो गए।
पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया कि अरेराज के सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आसपास के लोग आए थे। ये सभी लोग मंदिर परिसर स्थित पुरानी धर्मशाला में ठहरे हुए थे।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मशाला के एक हिस्से की छत अचानक ढह गई। छत के ऊपर बने कमरे में ठहरे मधुबन थाना क्षेत्र के जोगबलिया गांव के 18 से अधिक श्रद्घालु घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं।
अरेराज के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायलों को तत्काल अरेराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath