बिहार : नक्सली स्वयंभू जोनल कमांडर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

गया, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक स्वयंभू जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में 15 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बीच पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में अत्याधुनिक हथियार और गोली भी बरामद किए गए हैं।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गरिमा मलिक ने शुक्रवार को बताया कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र नवीगढ़ के जंगल से छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली जोनल कमांडर महेंद्र सिंह भोक्ता उर्फ द्वारिका जी उर्फ जितू सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया, “महेंद्र सिंह उत्तरी-पूर्वी जोन का स्वयंभू जोनल कमांडर रहा है। इनके नेतृत्व में कई नक्सली घटनाओं का अंजाम दिया गया। पुलिस महेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है।”

एसएसपी ने बताया कि नक्सली संगठनों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) द्वारा नवीगढ़ जंगल में चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान एक एके-56 रायफल, 102 गोली सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493