बिहारशरीफ , 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र में रात में एक महिला और उसके चार वर्षीय नाती (बेटी का बेटा) की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, सोसंदी गांव निवासी मुरारी प्रसाद की पत्नी राधिका देवी (50) अपने नाती तीन वर्षीय गुलशन के साथ रविवार की देर शाम अपने घर में खाना खाकर पड़ोस में स्थित एक अन्य घर में सोने चली गई थी। सोमवार की सुबह काफी देर बाद भी दोनों घर से नहीं निकले तब लोगों को शक हुआ। पहले तो दरवाजा पीटकर जगाने की कोशिश की, बाद में खिड़की से देखा तो दोनों बिस्तर पर ही पड़े थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस के दी गई।
रहुई के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि मकान की खिड़की तोड़कर दोनों शवों को घर से बाहर निकाला गया। शवों के मुंह से हल्का झाग निकल रहा है। ऐसा सांप के काटने या फिर जहरीला पदार्थ खाने से हो सकता है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिय गया है। कराणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पत चलेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath