लखनऊ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया है। राज्य की जनता ने देश के संविधान में भरोसा जताते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर अपना निर्णय दिया है।
मुख्यमंत्री यहां सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने बिहार के चुनाव नतीजों से संबंधित सवालों के जवाब देते हुए नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जबर्दस्त जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया है।
सोमवार को कैबिनेट की बैठक में लखनऊ के जे.पी. सभागार में समाजवादी नेताओं का एक संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई।
dharmpath.com dharmpath