बिहार पंचायत चुनाव : छठे चरण में 62 फीसदी मतदान (लीड-1)

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार में 10 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को छठे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चरण में 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, छठे चरण के पंचायत चुनाव में राज्य के 37 जिलों के 58 प्रखंडों में 13,253 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस चरण में 63़09 लाख मतदाताओं में से करीब 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, मधुबनी के फुलपरास, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर, शिवहर, अररिया तथा जमुई जिले के मतदान केंद्रों पर मामूली झड़प की सूचना है। इसके अलावा पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस चरण में शांतिपूर्ण मतदान में व्यवधान डालने के आरोप में राज्यभर से 484 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 35 वाहनों को जब्त किया गया।

बिहार पंचायत निर्वाचन 2016 के छठे चरण में जिला परिषद सदस्य के 125, पंचायत समिति सदस्य के 1227, ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच के 903, ग्राम पंचायत सदस्य के 12,242 एवं ग्राम कचहरी पंच के 12,242 पदों के लिए मतदान कराया गया।

इस चुनाव के तहत मतदाता तीन स्तरीय ग्रामीण प्रशासन संरचना के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए सभी मतदान भवनों पर सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा 3705 गश्ती दल टीम का गठन किया गया था। पंचायत प्रणाली के जरिए जिला, ब्लॉक (प्रखंड) और ग्राम स्तर पर प्रतिनिधियों का चुनाव होता है। चुनाव 30 मई को संपन्न होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493