बिहार : पटना उच्च न्यायालय के वकील की गोली मारकर हत्या

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पटना उच्च न्यायालय के एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, “पटना उच्च न्यायालय के वकील जितेंद्र कुमार (55) अन्य दिनों की तरह बुधवार को पटना उच्च न्यायालय जा रहे थे, तभी राजवंशी नगर क्षेत्र में बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।”

स्थानीय लोग घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद की आंशका जताई जा रही है।”

सूत्रों के मुताबिक, वकील का दानापुर थाना क्षेत्र के खगौल में जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493