बिहार : पटना में 3 युवक नहाते समय गंगा में डूबे

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक झारखंड के धनबाद के रहने वाले थे, जो एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए थे।

अकिलपुर के थाना प्रभारी अशरफ आलम ने बताया कि दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने धनबाद से आए तीन युवक सोमवार पटना में गंगा नदी के पीपापुल घाट पर नहाने गए और इनमें से एक दोस्त गंगा की तेज धारा में बहने लगा, जिसे बचाने में दो दोस्त भी नदी की तेज धारा में बह गए और तीनों की डूबने से मौत हो गई।

ये सभी युवक दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने धनबाद से दानापुर आए थे। मृतकों में मासूम (21), सचिन (20), अजय (20) शामिल हैं। सभी धनबाद के कतरास मथाडीह के रहने वाले थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493