बिहार : पत्नीहंता को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

हाजीपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के मदरना गांव में कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वैशाली थाना के मदरना गांव में बुधवार की रात पप्पू ने अपनी ही पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भागने की नीयत से एक खेत में छिप गया।

रेखा की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पप्पू को खोजकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया। पुलिस गंभीर रूप से घायल पप्पू को इलाज के लिए हाजीपुर ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वैशाली थाना के प्रभारी सुमन कुमार ने गुरुवार को बताया कि पप्पू और रेखा की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता देख ससुर ने रेखा को एक महीना पहले मायके मदरना पहुंचा दिया था।

पप्पू पिछले 10 दिनों से अपने ससुराल में ही रहा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात पप्पू अपनी पत्नी को घर के पीछे खेत में ले गया और उसके बाद वहां पहले से छिपाकर रखे तेज धार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। रेखा की चीख सुनकर परिवार के लोग व पड़ोसी जब तक पहुंचे, पप्पू उसका गला, पैर और हाथ काट चुका था। रेखा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493