बिहार : पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या

कटिहार, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के शक में अपने पड़ोसी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, दहियारगंज गांव निवासी वासुदेव को अपनी पत्नी पर दूसरे के साथ संबंध होने की शक था। रविवार रात जब वासुदेव की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को घर में नहीं देखा।

वासुदेव अपने घर से बाहर निकला और रात के अंधेरे में पड़ोसी शिवनारायण को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आग-बबूला हो गया। इसके बाद उसने अपने घर से गड़ासा लाकर कई वार करके शिवनारायण की हत्या कर दी। इस बीच उसकी पत्नी भाग गई।

आसपास के लोगों ने वासुदेव को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक लालबाबू यादव ने सोमवार को कहा कि आरोपी ने आरोप स्वीकार करते हुए कहा कि उसने शिवनारायण को इसलिए मार डाला ताकि वह अब किसी और की बहू-बेटी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत न कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493