बिहार : पत्रकार धर्मेद्र की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

सासाराम, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेद्र कुमार सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिले के अमरातालाब स्थित एक चाय की दुकान में पत्रकार धर्मेद्र की गोली मारकर हत्या करने के अरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राधिका रमण राय और मनीष सिंह के रूप में हुई है।

ढिल्लों ने बताया कि राय रोहतास जिले का रहने वाला है, जबकि मनीष उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। गिरफ्तार लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और दूसरे फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को अमरातालाब निवासी और दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493