बिहार : पाकिस्तान के समर्थन में ‘नारा’ लिखने वाला नाबालिग गिरफ्तार

किशनगंज, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज में सोशल साइट पर पाकिस्तान के समर्थन में ‘नारा’ लिखने के आरोप में पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, किशनगंज के रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार की देर रात अपने फेसबुक वॉल पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लिखते हुए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा पोस्ट किया था।

इस पोस्ट को लेकर गुरुवार को शहर में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग नारा लिखने वाले की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि मामले की सत्यता जांचने के बाद आरोपी नाबालिग को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर आरोपी के फेसबुक से जुड़े कई मित्रों से भी पूछताछ के साथ उसके कंप्यूटर की भी जांच की गई है। पुलिस इस नाबालिग से लोगों के संपर्क की भी जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493