बिहार : पारिवारिक विवाद से तंग महिला ने 2 बच्चों सहित खुदकुशी की

बिहारशरीफ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बता रही है।

पुलिस के अनुसार, राजा कुआं गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद का अपनी पत्नी सुधा देवी (28) के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आशंका है कि इसी विवाद से परेशान सुधा ने सुबह अपने बेटे विक्रम (6) और बेटी कृति (4) के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

बिहार के थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वाले वीरेंद्र पर प्रताड़ना का आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493