बिहार : पुत्री ने पिता के घर में आग लगाई, 2 मरे

मुजफ्फरपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में संपत्ति की लालच में कथित रूप से एक पुत्री ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही पिता की झोपड़ी में आग लगाकर पूरे परिवार को मारने की कोशिश की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

अहियापुर थाना प्रभारी चितरंजन राय ने बुधवार को बताया कि खलीलपुर गांव निवासी सोनेलाल राय के झोपड़ीनुमा घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान सोनेलाल तथा उसकी पोती दो वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सोनेलाल की पुत्री और दामाद उनकी संपत्ति को हथियाना चाहते थे। इसे लेकर पूर्व में कई बार दोनों परिजनों में विवाद भी हुआ था।

थाना प्रभारी राय ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

राय ने बताया कि इस मामले में सोनेलाल की पुत्री विभा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493