बिहार : पुलिस बस व ट्रक की टक्कर में जवान की मौत, 15 घायल

नवादा, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक पुलिस बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौत हो गई तथा अन्य 15 लोग घायल हो गए।

रजौली के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर छपरा मोड़ के समीप पुलिस बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बीएमपी के जवान आकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 15 जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक जवान बेगूसराय के तेघड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी जवान गया जिले से रामनवमी के मद्देनजर प्रतिनियुक्ति पर नवादा के रजौली आए थे और रात को पुलिस बस से सभी वापस गया लौट रहे थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493